गायत्री शक्ति पीठ नवापारा में मुख्यप्रबंध ट्रस्टी का हुआ पुनर्गठन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गायत्री शक्तिपीठ के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से पधारें छत्तीसगढ़ जोन प्रभारी के मार्गदर्शन में गुरुवार को बैठक हुई और ट्रस्ट का ऐतिहासिक पुनर्गठन करने के पहले वेद माता गायत्री प.पूज्य गुरुदेव प.वंदनीय माता जी को साक्षी मानते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
यह आयोजन श्रद्धा, संकल्प और संगठन का अद्भुत संगम रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ जोन प्रभारी सुखदेव निर्मलकर, उपजोंन प्रभारी ध्रुव कुमार वर्मा, गायत्री परिवार ट्रस्ट नवापारा के सभी कार्यकर्ताओ ने प्रस्ताव रखते हुए मोहन लाल मानिकपन का नाम रखा और उन्हें मुख्य प्रबंध ट्रस्टी के पद पर सभी के सर्वसम्मति से चयन किया गया। सहायक प्रबंध ट्रस्टी के लिए भरोसी राम साहू और ट्रस्टी के रूप में चंद्रशेखर साहू जैसे युवा को ट्रस्ट मंडल में शामिल किया गया।

पुनर्गठन के कार्यक्रम में यशवंत वर्मा सुदर्शन वर्मा, अशोक शर्मा, श्रीराम सोन, आर एल साहू, रामनारायण यदु, गजेंद्र साहू, नेहरू साहू, सम्पत साहू, आनंद श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार तेली, मंगल सेन, हरिशंकर सिन्हा, त्रिलोक नारायण तारक, नेमीचंद साहू, डॉ प्रकाश गुप्ता, डॉ उमा गुप्ता, कमल कस्तूरी साहू, धनमती साहू, संगीता श्रीवास्तव, मधु सोनकर, नीता धीवर इन सभी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में नये मुख्य प्रबंध ट्रस्टी का गठन कर बधाई ज्ञापित किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा क्षेत्र में “घर-घर यज्ञ” अभियान, 56 महिला मंडलों की रही सक्रिय भागीदारी











