नवापारा में साहू समाज का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, फाग गीतों और गुलाल के साथ मनाया गया उत्सव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– होली के पावन अवसर पर नवापारा में नगर साहू समाज परिक्षेत्र नवापारा, युवा प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, युवा एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।
समारोह का आयोजन 7 मार्च 2026 को साहू भवन, नवापारा में सुबह 11 बजे से किया गया। समारोह में रायपुर ग्रामीण जिला साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही अभनपुर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तुलेश साहू, उपाध्यक्ष पुष्पा देवी साहू, संगठन सचिव लोकेश कुमार साहू सपत्नीक शामिल हुए। वहीं राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला राम साहू, उपाध्यक्ष आलोक चन्द्रिका साहू तथा राजिम नगर साहू संघ के अध्यक्ष रामकुमार साहू की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण जिला साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष साहू ने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन समाज को एकजुट करने और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का माध्यम हैं। अभनपुर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तुलेश साहू ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में भाईचारा बढ़ता है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला राम साहू ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है और समाज को मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।
आयोजक साधुवाद के पात्र
अतिथियों ने एक स्वर में इस आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि नगर समाज में यह आयोजन पहली बार किया गया है जिसके लिए सभी आयोजक साधुवाद के पात्र है। इस तरह के आयोजनों से ही समाज में मेलजोल और एकता बढ़ेगी। इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज नवापारा से अध्यक्ष रमेश साहू, उपाध्यक्ष भागवत साहू, संगठन सचिव ठाकुर राम साहू, सचिव गैंद लाल साहू, लक्क्षी साहू, हेमलाल साहू सहित समाज के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। व्यापार प्रकोष्ठ से अध्यक्ष डिगेश्वर साहू, उपाध्यक्ष थनवार साहू, सचिव कोमल साहू, कोषाध्यक्ष मनीष साहू, सोहेन्द्र साहू, रोशन साहू तथा मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसी तरह युवा प्रकोष्ठ से अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र साहू, उपाध्यक्ष प्रतीक साहू, सचिव प्रीतेश साहू के साथ वीरेंद्र साहू, दाऊ साहू, लक्की साहू, चेतन साहू, संतोष साहू, तेजेश्वर साहू, दुर्गेश साहू सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान फाग मंडली नवापारा द्वारा पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण होली के रंग और उल्लास से सराबोर हो गया। सभी नगाड़ों की थाप पर झूमते रहे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम भक्तिन माता मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना











