गरियाबंद जिले में आत्मानंद स्कूलों में निकली भर्ती हिंदी मीडियम वाले भी कर सकते हैं आवेदन ऐसे करे आवेदन

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद द्वारा एक शुद्धी पत्रक जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज )गरियाबंद -:  जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना अंतर्गत गरियाबंद जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद छुरा मैनपुर फिंगेश्वर राजिम एवं देवभोग के लिए शिक्षकीय  एवं गैर शिक्षकीय रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन ऑनलाइन माध्यम से 8 मई 2023 को रात्रि 12:00 बजे तक कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आनलाइन आवेदन करने के लिए www.gariyaband.gov.in वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद द्वारा एक शुद्धी पत्रक जारी किया गया है जिसमें हिंदी एवं संस्कृत विषय पर शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल स्तर से संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम को शिथिल करते हुए संबंधित विषय में हिंदी माध्यम से उत्तीर्ण या उपाधि प्राप्त आवेदक भी आवेदन करने के लिए पात्र होंगे अन्य सभी नियम यथावत रहेंगे ।

देखिए पूरी लिस्ट

देखिए आदेश की कापी

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल