भीषण सड़क हादसा : ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर, 11 लोगों की मौत, बारात से लौट रहे थे साहू परिवार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) धमतरी :- धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बारात से लौट रहे बोलेरो सवार 11 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छह माह की बच्ची को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया, लेकिन बीच रास्ते में मासूम ने भी दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार रात साढ़े दस बजे बालोद जिले के जगतरा से तीन किलोमीटर पहले हुआ। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। मृतकों में चार पुरुष, पांच महिला और एक बच्चा शामिल है। मृतक धमतरी जिले के सोरम- भटगांव के निवासी है। इस घटना से शादी का जश्न मातम में बदल गया।
मृतकों में चार पुरुष, पांच महिलाएं और दो बच्चे
पुरूर पुलिस के अनुसार बुधवार को सोरम-भटगांव से साहू परिवार की बारात बोलेरो में सवार होकर 11 लोग ग्राम मारकाटोला गए थे। वहां से रात में वापस घर लौट रहे थे। बोलेरा को केशव साहू चला रहा था। धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा से तीन किलोमीटर पहले कांकेर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरा में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक बच्चे ने धमतरी के निजी अस्पताल में दम तोड़ा। इस भीषण हादसे के बाद किसी का सिर तो किसी का हाथ शरीर से अलग हो गया था।
राहगीरों और लोगों की मदद से बोलेरो वाहन में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छह माह की बच्ची को उपचार के लिए रायपुर भेजा, लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। संजीवनी और पुलिस वाहन की मदद से सभी के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर के चीरघर में रखा गया है। रात अधिक होने के कारण फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देर रात किया ट्वीट
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन