रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर; नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया। घटना बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नरगोड़ा निवासी अशोक सूर्यवंशी (40) और नरेंद्र बर्मन (25) बाइक क्रमांक सीजी 10 एएल 0594 से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर से सीपत की दिशा में जा रहे ट्रेलर (क्रमांक सीजी 10 बीएच 6397) के चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर ही मौत, एक गंभीर

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक समेत ट्रेलर के नीचे आ गए। हादसे में अशोक सूर्यवंशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नरेंद्र बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की मौत हो गई। लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

आक्रोशित ग्रामीणों का चक्काजाम

घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। चक्काजाम के चलते सीपत-बिलासपुर मार्ग पर दोनों ओर लंबी दूरी तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। करीब 4-5 घंटे के बाद अधिकारियों की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

लापरवाही पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार हादसों का कारण बन रही है। बिना नियंत्रण के दौड़ रहे ट्रेलर और अन्य भारी वाहन राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

बेकाबू कार ने स्कूटी और साइकिल को मारी टक्कर, शिक्षक की मौके पर मौत, साइकिल सवार गंभीर, हवा में उछलकर पलटी कार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button