पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 30 निरीक्षक समेत उप निरीक्षकों का ट्रांसफर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में 30 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम ने आदेश जारी किया है।
जारी सूची के अनुसार रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत विभिन्न जिलों में पदस्थ निरीक्षकों को स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कई जिलों में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों को भी जिला बदलकर नई जगह पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ को पुलिस मुख्यालय एवं अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में पदस्थापना दी गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निरीक्षक, SI-ASI स्तर के अधिकारियों का तबादला











