युवाओं के लिए सुनहरा अवसर 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ,पंजीयन के लिए यहाँ करे संपर्क

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ):- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला और विकासखण्ड मुख्यालयों में आगामी 16 जून 2023 तक 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। खेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ी खेल विधाओं की जानकारी से अवगत होंगे, जो उनके खेल कौशल में सहायक सिद्ध होगी। जिससे जिले में खेल का वातावरण बनेगा और नए खिलाड़ियों का रूझान खेलों की ओर बढ़ेगा, साथ ही नवोदित खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन में विशेष पिछड़ी जनजाति (अनुसूचित जनजाति) के सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को विशेष रूप से शामिल कराने के लिए कलेक्टर प्रभात मलिक ने निर्देशित किया है। ज्ञात हो कि गरियाबंद विकासखण्ड के  गांधी मैदान परिसर में व्हॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, सिविल लाईन में बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी तरह विकासखण्ड फिंगेश्वर में खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, छुरा में वेटलिफ्टींग, बैडमिन्टन, हॉकी, व्हॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, मैनपुर में खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, व्हॉलीबॉल एवं देवभोग विकासखण्ड में खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबॉल सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण होगा।
इन खेल प्रशिक्षणों में सब-जूनियर 14 वर्ष एवं जूनियर 17 वर्ष तक खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीयन निर्धारित प्रपत्र में ब्लॉक नोडल अधिकारी से प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। गरियाबंद विकासखण्ड के लिए ब्लॉक नोडल अधिकारी संजीव साहू मो.नं. 8959886666, छुरा हेतु रेवेन्द्र दीक्षित मो. नं.-9691463500, फिंगेश्वर हेतु हरिशचंद्र निषाद मो. नं.-7354391708, मैनपुर हेतु यशवंत बघेल मो. नं.-8839499603 एवं देवभोग विकासखण्ड हेतु दुर्गेश ताण्डिल्य मो. नं.-7000844283 से प्राप्त कर जमा कर सकते है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल