07 जून को प्रदेशभर में महावृक्षारोपण अभियान, हर परिवार लगाए एक पौधा – डॉ. नीरेन्द्र साहू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा 07 जून को प्रदेशव्यापी महावृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत समाज की सभी इकाइयों, परिक्षेत्रों, जिला समाजों, प्रकोष्ठों एवं प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया है।

मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. नीरेन्द्र साहू ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण असंतुलन और बढ़ता जल संकट मानव जीवन के समक्ष गंभीर चुनौती बनकर उभर रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश साहू संघ ने समाजजनों से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा पौधारोपण की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर जन-जागरूकता बढ़ाने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जनहितकारी अभियान से जुड़ सकें।

जल संरक्षण पर भी रहेगा विशेष फोकस

संघ द्वारा वृक्षारोपण के साथ-साथ जल संरक्षण को भी अभियान का प्रमुख हिस्सा बनाया गया है। वर्षा ऋतु के आगमन से पूर्व घरों एवं आसपास सोख्ता निर्माण, वर्षा जल संचयन तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग को अपनाने का संदेश दिया गया है। संघ का मानना है कि जल संरक्षण केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।

डॉ. नीरेन्द्र साहू ने समाज के सभी सदस्यों से अभियान में सक्रिय सहभागिता का आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार यदि कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। यह जानकारी प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू ने दी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पर्यावरण संरक्षण हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : ओमकुमारी साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button