विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को गरियाबंद में आयोजित होगा संडे ऑन साइकिल अभियान, बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य जागरूकता का देंगे संदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :गरियाबंद जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 7 जून 2026 को जिले में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देने यह आयोजन किया जा रहा है।

साइकिल रैली का आयोजन प्रातः 7:00 बजे से जिला मुख्यालय के गांधी मैदान से प्रारंभ होकर शारदा चौंक से गौरवपथ भूतेश्वर नाथ रोड में लगभग 01 कि.मी. तक आगे जाकर राइजिंग स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास गौरवपथ रोड के अंतिम बिन्दु से मुड़कर वापस गांधी मैदान गरियाबंद में समापन किया जाएगा।

यह आयोजन भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे नागरिकों में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हो। कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों, विद्यार्थियों, खेल संघों, युवा संगठनों तथा शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों एवं समूहों का पंजीयन फिट इंडिया पोर्टल पर सुनिश्चित किया जाएगा। इस पहल से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। अधिकारियों ने आमजन से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, 26 नए उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए 7.41 करोड़ रुपए स्वीकृत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button