प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, दो सालों तक बनाए संबंध, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दो सालों तक शारीरिक संबंध बनाए फिर बाद में शादी करने से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बिलासपुर जिले के मस्तरी थाना क्षेत्र का है।

दो सालों तक बनाए शारीरिक संबंध

जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 को पीड़िता ने मस्तुरी थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि ग्राम खोरसी निवासी खिलावन सोनी (33 वर्ष) के साथ उसका पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोपी लगातार उससे शादी करने का वादा करता रहा, जिसके कारण वह उस पर विश्वास करती रही। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य रोजी-मजदूरी के लिए घर से बाहर रहते थे, तब आरोपी उसके घर पहुंचता था। शादी का आश्वासन देकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका विश्वास जीता और उसी का फायदा उठाकर लंबे समय तक उसका शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी 1 मई 2026 को उसे शादी का भरोसा देकर रायपुर ले गया। वहां अपनी बहन के किराये के मकान में उसे अपने साथ रखा और भविष्य में शादी करने का आश्वासन देता रहा।

समय बीतने के बाद जब आरोपी की नीयत पर संदेह हुआ तो युवती ने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया और सीधे पुलिस की शरण में पहुंच गई। शिकायत के आधार पर मस्तुरी थाने में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम खोरसी में दबिश देकर आरोपी खिलावन सोनी को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर महिला से बनाए संबंध, गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button