सावन से पहले मुक्तिधाम में तंत्र-मंत्र पूजा! खून के निशान और मटके में मिला संदिग्ध सामान, ग्रामीणों में दहशत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गांव के मुक्तिधाम में शनिवार सुबह खून के निशान, कटे हुए नींबू, अंडे, मछली और अन्य पूजा सामग्री मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह वहां पहुंचे ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा तो हैरान रह गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामला दुर्ग जिले के कचांदुर गांव का है।

ग्रामीणों के अनुसार, मुक्तिधाम में एक मटका भी मिला, जिसमें पशु का मांस और अन्य पूजा सामग्री रखी हुई थी। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि रात के समय किसी ने तंत्र-मंत्र से जुड़ा अनुष्ठान किया होगा। हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मटके में मिला संदिग्ध सामान

गांव के सरपंच ने दावा किया कि मुक्तिधाम में सूअर के बच्चे की बलि दी गई हो सकती है। सूचना मिलने पर जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान अभी तक पशु बलि की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले सामान की जांच की जा रही है और फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

पुलिस ने बताया कि आसपास मिले खून के निशानों की भी जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह खून किसका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सावन शुरू होने से पहले ‘‘गांव बांधने’’ की पारंपरिक पूजा वर्षों से होती आ रही है। वहीं, कुछ लोगों ने घटना को तंत्र-मंत्र से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील की है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र की संदिग्ध गतिविधि, 20 साल पहले मृत बच्चे की फोटो मिलने से सनसनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button