खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, दबने से युवक की दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– खेत में जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, टिकरापारा गांव निवासी सुरेंद्र तिग्गा खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह खेत में ही पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की

हादसे के बाद आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर के भारी वजन के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना तत्काल कमलेश्वरपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे सुरेंद्र तिग्गा को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र तिग्गा मेहनती और मिलनसार युवक था तथा खेती-किसानी के कार्यों में सक्रिय रहता था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, किसान और चालक की इंजन के नीचे दबकर मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button