कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी, भूपेश बघेल को असम की कमान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने कई राज्यों के प्रभारी महासचिव एवं प्रभारी नेताओं की नई नियुक्ति की है। सबसे अहम बदलाव छत्तीसगढ़ में हुआ है। पार्टी ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब असम का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। इस बदलाव को छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सुखदेव भगत के हाथ

AICC कांग्रेस में बड़ा फेरबदलAICC कांग्रेस ने सुखदेव भगत को प्रभारी, छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है। अब राज्य में पार्टी संगठन, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल को असम का प्रभारी महासचिव बनाए जाने से उनकी संगठनात्मक भूमिका का दायरा दूसरे राज्य तक बढ़ गया है।

सचिन पायलट को पंजाब, सुरजेवाला को गुजरात

AICC कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल में सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें कर्नाटक के प्रभारी महासचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके अलावा डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र का प्रभारी और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

AICC कांग्रेस में बड़ा फेरबदल

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची जारी, 41 के नाम शामिल, देखिए पूरी सूची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button