मां की ममता शर्मसार! मासूम को सिगरेट से दागने और हाथ तोड़ने का आरोप, मां गिरफ्तार, सौतेला पिता फरार

रायपुर में बच्चों से क्रूरता: 3 साल के मासूम का हाथ फ्रैक्चर, मां गिरफ्तार; सौतेला पिता फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तीन मासूम बच्चों के साथ मारपीट और क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्चों की मां और उसके पति बच्चों के साथ मारपीट करते थे। पिटाई से तीन वर्षीय बच्चे का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसके चेहरे और आंख के आसपास भी गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

रोते हुए घर से बाहर आई 6 साल की बच्ची

मिली जानकारी के अनुसार, अन्नू देवी पासवान अपने दूसरे पति राजा दीप के साथ तरुण नगर में किराए के मकान में रहती है। पहले पति से उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी पहचान समीर (8), लक्ष्मी (6) और रोहित (3) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर की सुबह करीब 8.30 बजे लक्ष्मी रोते हुए घर से बाहर आई। उसने मोहल्ले के लोगों को बताया कि राजा दीप ने उसके छोटे भाई रोहित की बुरी तरह पिटाई की है। इसके बाद पड़ोसियों को तीन साल के मासूम के घायल होने की जानकारी मिली।

सिगरेट से दागने का भी आरोप

आरोप है कि रोहित के साथ मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोटें आईं और उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। उसके चेहरे और आंख के आसपास भी चोटें बताई गई हैं। मां पर बच्चे को सिगरेट से दागने का आरोप भी लगाया गया है। इसके अलावा, बच्चों को पर्याप्त खाना नहीं देने और छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करने की शिकायत भी सामने आई है। घायल रोहित का अस्पताल में इलाज जारी है।

पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

बताया गया कि जब पड़ोसियों ने बच्चों के साथ मारपीट का विरोध किया तो अन्नू ने उन्हें धमकाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अन्नू देवी पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, राजा दीप फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई

मामले में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 के तहत कार्रवाई किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अवैध संबंध के शक में खूनी तांडव: घर में घुसकर हथियारों से हमला, महिला की मौत, 7 घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल