इंटरकास्ट मैरिज को लेकर विवाद! बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– इंटरकास्ट मैरिज को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद में बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने तलाश करते हुए उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मामला सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र का है।

घर के बाहर मिला बुजुर्ग का शव

जानकारी के अनुसार, ग्राम पूटा निवासी मनीनाथ मझवार (70) का बेटे परवल राम (48) से पारिवारिक कारणों को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया है कि विवाद के दौरान पिता ने बेटे को गालियां दीं। इससे नाराज होकर परवल राम ने अपने पिता के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

मारपीट में मनीनाथ मझवार को अंदरूनी चोटें आईं, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। देर शाम जब उनकी पत्नी घर लौटीं, तो उन्होंने घर के बाहर पति का शव देखा। यह दृश्य देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच नंदाराम को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

सरपंच से सूचना मिलने के बाद उदयपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। शनिवार को फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। घटना के बाद आरोपी परवल राम फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और जांच के दौरान उसे सूरजपुर जिले के जयनगर से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया।

इंटरकास्ट मैरिज को लेकर वर्षों से था विवाद

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि परवल राम ने इंटरकास्ट मैरिज की थी। इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा था। आरोपी के दो बच्चे बताए गए हैं। उसका बेटा 16 वर्ष का है, जबकि उसकी एक छोटी बेटी भी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: पत्नी और बेटे के बीच आपत्तिजनक संबंध के आरोप, गुस्साए बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल