कुकिंग कॉम्पीटिशन में कशिश, सरिता और सरला बनीं विनर,महिलाओं ने दिखाई क्रिएटिविटी

पंडरी स्थित मॉल में हुआ आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ) :- दुनिया में एक ही डिश को उतने ही तरह से बनाया जा सकता है जितने उसे बनाने वाले हों। जब बात कॉम्पीटिशन की हो तो महिलाओं में उत्साह देखते ही बनता है। ऐसा ही नजारा देखा गया पंडरी स्थित मॉल में। यहां तीन कैटेगरी में कुकिंग कॉम्पीटिशन रखा गया। हैल्दी फूड, मैंगो थीम और जैन फूड। फूड ब्लॉगर आदर्श मिश्रा ने बताया, इसमें रायपुर ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से गल्स और वुमंस ने पार्टिसिपेट दिया और अपनी क्रिएटिविटी दिखाई। सभी ने अच्छे-अच्छे डिश बनाए। इस कॉम्पीटिशन से सभी का पोटेंशियल भी देखने को मिला। जज सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान ने बताया, मैं और आदर्श कई वर्षों से फूड के फील्ड में काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में ऐसे आयोजन होते रहें तो होम शेफ को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकेगा।

पार्टिसिपेंट्स के साथ सेल्फी मोड पर फूड ब्लॉगर आदर्श मिश्रा

आयुर्वेद भोजन है भारतीय थाली
निर्याणक के तौर पर शामिल हुईं पंकज भदौरिया ने कहा, भारतीय थाली आयुर्वेद भोजन को परिभाषित करती है। हालांकि इंडियन कूकिंग टेक्निक हमारे फूड के न्यूट्रिशन को कील कर देती हैं। इसलिए किसी भी चीज को ज्यादा पकाना ठीक नहीं रहता। हैल्दी फूड टेक्निक अपनाई जाए तो हमारा खाना दुनिया का श्रेष्ठ तो है ही, सर्वश्रेष्ठ हो जाएगा।

यह बने विजेता
मैंगो थीम में फस्ट कशिश, सेकंड पूर्वी और थर्ड सिमरेला नाज। हैल्दी फूड में फस्ट सरिता, सेकंड ऋचा और थर्ड सुनिता। इसी तरह जैन फूड में फस्ट सरला, सेकंड संगीता और थर्ड ऋचा विनर रही ।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल