माँ के आदर्शों पर चलकर छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए कर रहा हूं निरंतर कार्य: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ग्राम भरदा में माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल पार्क का किया लोकार्पण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ) :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के ग्राम भरदा (टटेंगा) में स्वर्गीय माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल पार्क का लोकार्पण किया तथा माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने पार्क में पौधरोपण भी किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन के दौरान बिंदेश्वरी पार्क के सौंदर्यीकरण एवं पार्क में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी देवी हमेशा कहा करती थी कि गांव, गरीब एवं किसानों के उन्नति से ही छत्तीसगढ़ एवं देश की उन्नति होगी। श्री बघेल ने कहा कि माँ के आदर्शों को आत्मसात कर वे छत्तीसगढ के चहुंमुखी विकास एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

श्री बघेल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप आज छत्तीसगढ़ पूरे देश में एक आत्मनिर्भर एवं खुशहाल राज्य के रूप में उभरा है। इसी तरह उन्होंने खरखरा नदी से मेन रोड टटेंगा तक 03.50 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 65 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा के उन्नयन की घोषणा की।

 

उल्लेखनीय है कि ग्राम भरदा टटेंगा के ग्रामीणों द्वारा राज्य में लागू की गई किसान हितैषी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु राशि एकत्र कर माता बिंदेश्वरी बघेल पार्क एवं मूर्ति का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम भरदा टटेंगा के ग्रामीणों को उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी देवी के नाम से पार्क एवं प्रतिमा निर्माण करने के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल