ऐसा प्यार कहां! प्रेमी ने की आत्महत्या, शव से लिपटकर रोने लगी नाबालिग प्रेमिका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले 16 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उसकी नाबालिग प्रेमिका के घरवालों ने उसे डांटा था। उसे धमकी भी मिली थी कि वह लड़की से बात करना छोड़ दे। इसी बात से लड़का परेशान चल रहा था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। वहीं इस बात की जानकारी नाबालिग प्रेमिका मिली, वह भी मौके पर पहुंच गई। फिर फंदे पर लटके हुए शव से लिपटकर रोने लग गई। आस-पास खड़े लोगों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वो रोती रही। पूरा मामला दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सुरनार गांव के रहने वाले 16 साल के नाबालिग लड़के को गांव की ही एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग था। दोनों साथ में ही स्कूल जाते थे। फिर एक दिन लड़की के परिजनों को दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद उन्होंने नाबालिग लड़के के घर जाकर उसे जमकर फटकार लगाई थी। गांव में पंचायत भी बिठाई गई थी। लड़के के परिजनों पर काफी दबाव बनाया गया था। इसी बात से नाबालिग परेशान था।
जंगल मे लगा ली फांसी, शव से लिपट कर रोने लगी प्रेमिका
बताया जा रहा है कि नाबालिग सोमवार शाम को घर से निकल गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात परिजनों ने उसके बारे में जानकारी जुटाई। मगर लड़के का कुछ पता नहीं चला। इस बीच अगले दिन कुआकोंडा के जंगल में लोगों ने लड़के का शव फंदे पर लटका हुआ देखा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी थी। इसी बीच किसी ने नाबालिग प्रेमिका को भी आत्महत्या की जानकारी दी। जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंची और फंदे से लटके अपने नाबालिग प्रेमी के शव से लिपट कर रोने लगी। बताया जा रहा है कि उसने इस आत्महत्या के पीछे अपने परिजनों को कसूरवार ठहराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फंदे पर लटकती मिली शादीशुदा युवती की लाश, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन