शराब के नशे में धुत युवक ने चाची से किया दुष्कर्म, जंगल में छिपा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शराबी युवक ने अपनी ही चाची के साथ दुष्कर्म किया है। घटना के बाद आरोपी जंगल में छिपा हुआ था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बलरामपुर जिले के सामरीपाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 5 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 4 सितंबर को गांव में करमा पर्व मनाया जा रहा था। उसी दिन शाम करीब 5-6 बजे आरोपी कमलेश नगेसिया (30) उसके घर आया। पीड़िता ने उसे हड़िया (मादक पेय) पिलाया। कमलेश पहले ही हड़िया पीकर आया था। हड़िया पीने के बाद वह वहीं चटाई पर सो गया। पीड़िता और उसका पति भी पास में ही सोए थे। रात करीब 12 बजे जब पीड़िता की नींद खुली तो आरोपी उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

महिला ने शोर मचाकर अपने पति को जगाया। दोनों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कमलेश वहां से भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने सामरीपाट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने आलू के खेत के पास जंगल में छिपा है। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

रिश्ता हुआ शर्मसारः बेटे ने मां को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button