नवापारा ब्रेकिंग: आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा-राजिम:- आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं पांच महिला व एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। घटना नवापारा से 7 किमी दूर ग्राम कठौली का है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को सुबह से ही मौसम में बदला हुआ है। तेज गरज के साथ बूंदाबांदी भी हुई। उसी दौरान नवापारा से 7 किमी दूर ग्राम कठौली में खेत में काम कर रही महिला के समीप ही आकाशी बिजली गिर गई। खेत में काम कर रही महिला कौशल्या साहू पति रामाधार साहू की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही खेत में काम कर रही पांच महिला एवं 1 पुरूष घायल हो गये।
घटना के बाद 108 की मदद से मृत महिला और घायलों को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां मृत महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायलो में तीन का उपचार कर भेज दिया गया और दो गंभीर रूप से घायल को भर्ती किया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल