स्टेशन मास्टर की करतूत: प्रेमजाल में फंसाकर महिलाकर्मी से किया दुष्कर्म, होटल ले जाकर…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रेलवे के स्टेशन मास्टर ने महिला स्टेशन मास्टर को प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। महिला ने जब शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। महिला कर्मी की रिपोर्ट पर पुलिस ने स्टेशन मास्टर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। मामला बिलासपुर जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अनमोल घनश्याम वाकोडीकर नागपुर का रहने वाला है। उसने होटल में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। रायगढ़ क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को अपने शिकायत में बताया कि नागपुर निवासी स्टेशन मास्टर अनमोल घनश्याम वाकोडीकर से उनकी पहचान हुई। दोनों एक पद पर कार्यरत थे, इसलिए बहुत कम समय में दोनों की दोस्ती हो गई। फिर दोस्ती प्यार में बदली। बातचीत के दौरान अनमोल ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है।

आरोपी ने पीड़िता को भरोसे में लेकर बिलासपुर बुलाया और दोनों तारबाहर क्षेत्र के एक होटल में ठहरे। पीड़िता का आरोप है कि अनमोल ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब उसने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी स्टेशन मास्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को अलर्ट किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या कर कार में फेंकी लाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button