नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: न्यूड वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का न्यूड वीडियो भी बनाया फिर वायरल करने की धमकी देकर दोबारा दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। मामला जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि वो पढ़ाई के साथ नौकरी की तलाश कर रही थी। इस बीच सूर्यकांत कश्यप से उसकी मुलाकात हुई। कश्यप ने उसे अच्छी कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर अपने घर बुलाया था। यहां कश्यप ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की बात कहकर कश्यप और उसका एक साथी पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे।

इसी बीच वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ फिर से दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। सिटी कोतवाली पुलिस इस मामले में आरोपी सूर्यकांत कश्यप को तागा गांव गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी का वादा करके बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर करने लगा इनकार, भेजा गया जेल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन