नौकरी दिलाने के बहाने युवती से दुष्कर्म: जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया, फिर रेप के बाद बनाया अश्लील वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी एक निजी सुरक्षा गार्ड है, जिसने पीड़िता को नौकरी दिलाने के बहाने रायपुर बुलाया। इसके बाद वह युवती को अपने घर ले गया और जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जूस पीते ही युवती बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

आरोपी ने खुद को बताया पुलिस अधिकारी

पुलिस के अनुसार, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी चंद्रमा प्रसाद मिश्रा (55) एक निजी सुरक्षा एजेंसी में काम करते हैं। उनकी पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उनके बच्चे उनके साथ नहीं रहते। पिछले साल उन्होंने कांकेर जिले में रहने वाली 24 वर्षीय युवती से सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू की। चंद्रमा प्रसाद ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और लड़की को पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

दुष्कर्म के बाद आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाया

बताया गया कि चंद्रमा प्रसाद ने लड़की को 3 अक्टूबर 2024 को रायपुर बुलाया और अपने घर ले गया। यहाँ उसने लड़की को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसे पीते ही लड़की बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल से लड़की का आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लिया। घटना के बाद शाम को बस से लड़की को कांकेर भेज दिया। जल्द ही नौकरी दिलाने का झांसा दिया। 20 दिन बाद उसने लड़की को फिर रायपुर आने को कहा, लड़की ने मना कर दिया। फिर वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। इस तरह पिछले एक साल में आरोपी ने लड़की को अलग-अलग जगहों पर बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया।

आरोपी ने युवती से पैसा भी वसूल लिया है।  बताया गया कि 3-4 दिन पहले भी आरोपी ने लड़की को फोन करके धमकाना शुरू कर दिया था। तब लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म: इस्टा में हुई थी दोस्ती, कई बार बनाया शारीरिक संबंध

Related Articles

Back to top button