नवापारा से 70 कांवरियों का जत्था सिरपुर धाम के लिए हुआ रवाना, महानदी का पवित्र जल गंधेश्वर महादेव में करेंगे अर्पित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा :- नगर के कांवर यात्रियों का जत्था शनिवार को कांवर यात्रा के लिए विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर के लिए रवाना हुआ। यह कांवर यात्रा हमर महादेव सेवा समिति व जय भोले काँवरिया समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष आयोजित होता है। यात्रा प्रारंम्भ करने से पूर्व सभी कांवरिए महानदी से जल लेकर बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव सहित अन्य देवी देवताओ का पूजन कर अपने यात्रा के लिए रवाना हुए।

यात्रा में शामिल कांवरियों ने बताया कि उनकी समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष यह कांवर यात्रा सावन मास के दौरान किया जाता है। जिसमे उनके वार्ड सहित नगर के युवा साथी इसमें शामिल होते हैँ और कांवर यात्रा कर बाबा भोलेनाथ को मनाने का प्रयास करते है। उनकी समिति लगभग 15 -20 वर्ष से इस तरह का कांवर यात्रा कर रही है। उन्होंने सिरपुर यात्रा को लेकर कहाकि बाबा भोलेनाथ को प्रिय कांवर यात्रा में हम सभी ने ऐतिहासिक व पौराणिक नगरी सिरपुर को चुना है।  यात्रा के प्रथम दिन हम सभी तुमगांव में रात्रि विश्राम करेंगे और दूसरे दिन सूबह सिरपुर धाम के लिए रवाना होंगे। कांवर यात्रा में अनेको कांवर यात्री भारी भरकम पात्र में जल लेकर बाबा भोलेनाथ को अर्पण करने ले जाते दिखे। 

ये कँवरिये हुए शामिल

इस कांवर यात्रा दल में नगर के वार्ड क्र. 3 और 4 से विक्की सोनी, बबलू यादव, भारत साहू, पप्पू साहू, पप्पू निषाद, विकाश तिवारी, कमल साहू, हित्तू साहू, बाऊ निषाद, भागू निषाद, गिरधर गोपाल देवांगन, गोलू निर्मलकर, पवन निषाद, शुभम निषाद, कुलेश्वर सिन्हा, मनीष सोनकर, प्रमोद देवांगन, पवन देवांगन, नीलम देवांगन, तरुण देवांगन, सचिन साहू, त्रिदेव वर्मा, लक्की साहू, संतोष साहू, मनीष साहू, कान्हा शर्मा, मनीष पॉल, लल्ला साहू, यश निषाद, रूपचंद साहू, भूपेंद्र साहू, दुर्गेश, रवि निषाद, साहिल वर्मा, जितेंद्र वर्मा, लोमश यादव, राहुल साहू, तारेश्वर कंसारी, कुम्मू सिन्हा, गोपाल सिन्हा, संतोष सोनी, भूषण साहू, योगेश साहू, जीवन साहू, शुभम यादव, गोलू, सोनू साहू, धन्नू साहू, छन्नू साहू, सूरज देवांगन, राहुल सेन, एन.पी. जिन्सन सहित बड़ी संख्या में कँवरिया शामिल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

सावन का पहला सोमवार : श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 45 हजार पार्थिव शिवलिंग का हुआ निर्माण

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन