कुएं में तैरते मिली मां-बेटे की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक महिला और पांच माह के बच्चे की लाश कुएं में तैरते हुए मिली है। दोनों तीन दिनों से लापत थे। बच्चा मां के साथ कपड़े से बंधा था। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बनियापारा निवासी बबीता सिंह की शादी मई 2022 में गणेश सिंह के साथ हुई थी। इनका 5 महीने का एक बेटा था। 3 दिन पहले 16 अगस्त की रात बबीता अपने बच्चे को लेकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई। अगले दिन सुबह तक जब वो वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। हर जगह तलाश करने के बाद भी जब वो नहीं मिली, तो 17 अगस्त को परिजनों ने गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया।

महिला के मायके में भी उसकी गुमशुदगी की बात बता दी गई। इस बीच ससुराल और मायके पक्ष के लोग दोनों मां-बेटे की तलाश में जुटे हुए थे। पुलिस भी मां-बेटे की तलाश के लिए हरसंभव कोशिश कर रही थी। लोगों से पूछताछ की जा रही थी। इस बीच शनिवार को लोगों ने निस्तारी करने वाले कुएं में मां-बेटे की लाश देखी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कुएं से निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बच्चा मां के साथ ही कपड़े से बंधा हुआ मिला। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। लाश मिलने की सूचना पर भटगांव थाना प्रभारी फर्दीनंद कुजूर, तहसीलदार शिवनारायण राठिया और पटवारी राजीव लोचन भी मौके पर पहुंचे थे। शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। फिलहार पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।
इस तरह की अन्य खबर भी पढ़े

धमतरी ब्रेकिंग: बेटे के साथ मां ने किया ऐसा काम फिर कुएं में कूदकर कर ली आत्महत्या

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल