नाले के पास मिली महिला की अधजली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका, मृतका की शिनाख्त में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नाले के पास एक महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। साड़ी जले होने के कारण मामले में रेप के बाद हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शव की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र की है।

शिनाख्त में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार कुसमुंडा क्षेत्र के ग्राम रिसदी सोनपुरी के पास सुंदरहा नाला में रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक महिला की अधजली लाश देखी। घटना की सूचना लोगों ने कुसमुंडा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनाम कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और गांवों से जानकारी जुटा रही है।

रेप के बाद हत्या कर शव जलाने की आशंका

मृतिका के कपड़े अस्तव्यस्त अवस्था में मिले हैं, इसलिए इसे दुष्कर्म की घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा। आशंका जताई जा रही है कि महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने और फिर शव को जलाने की कोशिश की गई होगी। क्राइम यूनिट के विशेषज्ञों ने घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रथम दृष्टया महिला की हत्या के बाद शव को जलाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

शराब के लिए महिला की हत्या, अर्धनग्न कर लाश जलाने का किया प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन