प्यार में पागल युवक ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, घर में घुसकर चाकू से किया कई वार, बोला – मेरी नहीं, तो किसी की नहीं होने दूंगा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्यार में पागल एक सनकी युवक ने लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ समय पहले लड़की ने युवक से बातचीत करना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर युवक ने युवती के घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

2 सालों से था प्रेम-प्रसंग

जानकारी के अनुसार चांटीडीह कुंदरूपारा निवासी सागर साहू (18 वर्ष) का युवती से प्रेम प्रसंग हो था। कुछ समय पहले ही युवती ने युवक से रिश्ता तोड़ दिया। युवक से बातचीत और मिलना भी बंद कर दिया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह युवती के माता-पिता रोज की तरह काम पर चले गए थे। इसी बीच सुबह करीब 9 बजे सागर युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। सागर ने लड़की को मनाने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया।

चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

आरोप है कि दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि सागर ने चाकू निकाल लिया और एक के बाद एक कई वार लड़की के पेट में किए। खून से लहूलुहान होकर लड़की जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही मौत हो गई। लड़की की चीख सुनकर लोग पहुंचे, तो सागर को घर से भागते हुए देखा। लोग घर के अंदर पहुंचे तो लड़की लहूलुहान हालत में थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सागर साहू ने बताया कि लड़की किसी और को चाहने लगी थी। उसने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। मैंने उसे चाकू मारते हुए कह दिया कि मेरी नहीं हो सकती तो किसी की होने नहीं दूंगा।

बहरहाल पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: फरसा मारकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, रेप के आरोप में पहले भी जा चुका है जेल, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन