रायपुर में किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट: युवती समेत तीन लोग गिरफ्तार, मोबाइल पर दिखाते थे लड़कियों की तस्वीरें

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि किराए के मकान में लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने एक प्वाइंटर को पैसे के साथ घर के अंदर भेजा। इशारा मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने एक मुखबिर को पैसे के साथ घर के अंदर भेजा। सेक्स रैकेट की पुष्टि होते ही मुखबिर ने टीम को सूचना दी। जिसके बाद छापेमारी की गई। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान मिला। पुलिस ने एक युवती समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया। आरोपियों के मोबाइल से लेनदेन के सबूत भी मिले हैं।
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी आकाश साहू (39 वर्ष) अपनी महिला मित्र के साथ रहता है। दोनों ग्राहक से बात कर अनैतिक देह व्यापार करवा रहे थे। आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच करने पर सेक्स रैकेट से जुड़े कई सबूत मिले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd