राजिम क्षेत्र में दूसरी बड़ी घटना, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाया गया था करंट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र में करंट की चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जंगली सुअर के शिकार के लिए तार बिछाया गया था, जिसकी चपेट में युवक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि आज सुबह ही करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं त्योहार सीजन में एक के बाद एक मौत से शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कुरूसकेरा निवासी अमन पटेल (25 वर्ष) आज सुबह खेत की ओर गया था। युवक अपने खेत में लगे मोटर पंप को बंद करने पहुंचा था। इस दौरान सुअर के शिकार के लिए खेत के मेड़ में बिछाए करंट तार की चपेट में आया गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

बता दें कि आज सुबह राजिम क्षेत्र के ग्राम कौंदकेरा में करंट के चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। कौंदकेरा निवासी बलीराम साहू आज सुबह खेत में कुछ काम करने गया था। काम खत्म कर घर लौट रहा था तभी वह स्टे तार की चपेट में आ गया। जिससे बलीराम की मौके पर ही मौत हो गई। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, खेत से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल