नहाने के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर, ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नहाते समय तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक को तैरना नहीं आता था। उसने नहाने के लिए तालाब में छलांग लगाई। लेकिन तालाब में उतरते ही वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कुंडेल गांव का रहने वाला खुमेश निर्मलकर (20) सुबह 10 बजे गांव के बरबांधा तालाब में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि युवक दिमागी रूप से कमजोर था और उसे तैरना भी नहीं आता था। युवक जैसे ही नहाने के लिए तालाब के अंदर घुसा। वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। इस दौरान आसपास घाट में और भी लोग नहा रहे थे। लोगों ने खोजबीन शुरू की। तालाब के अंदर ढूंढकर युवक को बाहर निकाला गया।
ग्रामीणों ने तत्काल डॉक्टर बुलाकर जांच कराई, तो उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। युवक की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
आरक्षक ने गोली मारकर की आत्महत्या, ईवीएम की सुरक्षा में था तैनात, मचा हड़कंप