Breaking : गरियाबंद में दो बहनों के साथ दुष्कर्म: एक आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- गरियाबंद जिले में दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को बैंगलोर कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना छुरा क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार छुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिक बहनें बिना बताये घर से चली गई थी। परिजनों ने युवतियों को आसपास एवं रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद छुरा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों की रिपोर्ट पर छुरा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी।

ऐसे पकड़ मे आया आरोपी

जांच के दौरान नाबालिगों के मोबाइल फोन का लोकेशन बैंगलोर कर्नाटक दिखा। जिसके आधार पर पुलिस की टीम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बैंगलोर कर्नाटक के लिए रवाना हुआ। जहां ग्राम ददलापुर थाना डोडावलापुरा में टंकेश्वर पिता स्व० खिलावन विश्वकर्मा के सार्थ ईंट भट्टा में मजदूरी कर रहे दोनों नाबालिगों को सुरक्षित लाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ है। दो अलग-अलग आरोपियों ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पूछताछ में आरोपी टंकेश्वर विश्वकर्मा ने शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार्य किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी टंकेश्वर पिता स्व० खिलावन विश्वकर्मा (23 वर्ष) निवासी खरहरी थाना गरियाबंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ये खबरे भी

बिलासपुर जिले की एक युवती से गरियाबंद के युवक ने पहले दोस्ती की और फिर शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। अब शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे परेशान होकर युवती ने थाने में शिकायत कराई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

गरियाबंद में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन