एंबुलेंस और बोरवेल गाड़ी में भिड़ंत: तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एंबुलेंस और बोरवेल गाड़ी में जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर हुई है। मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मुक्तांजली शव वाहन में एक परिवार के सदस्य अपने किसी रिश्तेदार के शव को लेकर जा रहे थे। वाहन जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रही थी। वहीं विपरीत दिशा से आ रही बोरवेल उत्खनन करने वाला ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मौके से कुल 4 शव बरामद किया गया। इनमें से तीन लोगों की हादसे में मौत और एक का शव जिसे लेकर जा रहे थे उसे बरामद किया गया। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
सड़क हादसे की अन्य खबरे भी पढ़े…

गरियाबंद में फिर हुआ सड़क हादसा: बाइक का हो गया ऐसा हाल, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन