दुतकैया मामले में गरियाबंद कलेक्टर सख्त: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, इन विषयों पर करेंगे जांच

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुतकैया (खपरी) में दो समुदाय विवाद के चलते हुई आगजनी एवं तोड़फोड़ की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गरियाबंद द्वारा जारी आदेश के अनुसार मामले की जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजिम विशाल महाराणा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन में बताया गया है कि 1 फरवरी 2026 को ग्राम दुतकैया (खपरी) में दो समुदायों के बीच विवाद के चलते तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घरों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। जिला प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है।

जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आगजनी एवं हिंसक घटना किन परिस्थितियों में हुई तथा इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करें। साथ ही गांव में जनहानि, संपत्ति नुकसान सहित अन्य प्रकार की हानि का भी परीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत करने को कहा है। जिला प्रशासन ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: पुरानी रंजिश पर दुतकैयां में बवाल, मारपीट-आगजनी से दहला गांव, भारी पुलिस बल तैनात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button