प्राचार्य ने युवक के साथ की ऐसी गंदी हरकत, युवक ने नाराज होकर कर दी हत्या

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य ने युवक के साथ घनौना काम किया जिससे युवक ने गुस्से में आकर प्राचार्य की हत्या कर दी। बता दे कि 26 दिसंबर को प्राचार्य की लाश लहूलुहान हालत में घर के कमरे में मिली थी। हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही थी। जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार चंद्राकर जांजगीर-चांपा जिला के शासकीय हाई स्कूल डोंगरी में सहायक प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे। 26 दिसंबर की सुबह हाउसिंग बोर्ड चिल्हाटी में उनका शव लहूलुहान हालत में घर के कमरे में मिला था। घटनास्थल पर ही खून से सना हुआ तवा पुलिस ने बरामद किया था। घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इस अंधे कत्ल को सुलझाने पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस की जांच में ये बात सामने आयी कि 24 दिसंबर की शाम मनोज कुमार अज्ञात शख्स के साथ बाइक पर घर आया था। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र के करीब 300 सीसीटीवी फूटेज खंगाले। कुछ इनपुट के आधार पर आरोपी हरीश पैकरा पर संदेह होने पर उसकी खोजबीन की गई।

दोनों ने जमकर पी शराब

आरोपी का लोकेशन डोंगरगढ़ में मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना कर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी हरीश पैकरा ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना की शाम मनोज चंद्राकर के घर पर शराब और मुर्गा लेकर पहुंचे थे। पार्टी करने के दौरान दोनों ने छककर शराब पी। इसके बाद मनोज कुमार ने उसके साथ शराब के नशे में अप्राकृतिक कृत्य किया। होश में आने के बाद जब हरीश को इस बात का अहसास हुआ, तो उसने तैश में आकर मनोज पर तवा से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद महाराष्ट्र भागने की फिराक में था। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपना सर मुंडवा लिया था, ताकि उसकी पहचान ना हो सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

उधार के पैसे नहीं देना दोस्त को पड़ा महंगा, पहले पिलाई शराब फिर कर दी हत्या

Related Articles

Back to top button