आगजनी की घटना: खड़ी गाड़ियों को लगाई आग, दो ट्रैक्टर समेत पैराकुटी मशीन जलकर राख

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा इलाके में आगजनी की घटना सामने आई है, जिसमें एक किसान के दो ट्रैक्टर और एक पैराकुटी मशीन जलकर राख हो गए। आगजनी से पीड़ित किसान को करीब 16 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हसदा नंबर 02 का है।

जानकारी के अनुसार हसदा निवासी किसान नारद साहू 22 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे परिवार के साथ भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात करीब 1 बजे पड़ोस में हो रही शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों ने घर पहुंचकर सूचना दी कि उनके ब्यारा (खेत परिसर) में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई है। सूचना मिलते ही नारद कुमार साहू अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे, जहां दो ट्रैक्टर और एक पैराकुटी मशीन धू-धू कर जल रही थी।

परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक दो ट्रैक्टर और एक पैराकुटी मशीन और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के अंधेरे में गाड़ियों पर आग लगा दी। किसान ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: पुरानी रंजिश पर दुतकैयां में बवाल, मारपीट-आगजनी से दहला गांव, भारी पुलिस बल तैनात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button