मेटाडोर ने 4 साल के बच्चे को कुचला: घटनास्थल पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने कुरूद-मेघा हाईवे किया जाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गुरुवार देर रात एक मेटाडोर ने 4 साल के बच्चे को कुचल दिया। इसके बाद उसे 50 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कुरूद-मेघा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। दुर्घटना कुरूद थाना क्षेत्र में हुई।
जानकारी के अनुसार ग्राम गाड़ाडीह के पास गुरुवार शाम 4 बजे बच्चा आदि सिन्हा अपने घर के पास ही खेल रहा था। अचानक पीछे से आ रहे मेटाडोर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसे 50 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुरूद-मेघा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।
सूचने मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने की कोशिश की, लेकिन गांववालों ने शव को सड़क पर से उठने नहीं दिया। रात ढाई बजे तक ग्रामीण विरोध-प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने गांववालों को समझाने की बहुत कोशिश की। इस दौरान लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की। इधर चक्काजाम करने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
ग्रामीणों को समझाकर कराया शांत
कुरूद पुलिस के अनुसार मेटाडोर की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गई है। ग्रामीण आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि ड्राइवर को पब्लिक के हवाले किया जाए। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मेटाडोर को जब्त कर लिया गया है। ग्रामीणों को समझाया गया है, जिसके बाद उन्होंने चक्काजाम खत्म कर दिया है। यातायात सुचारू रूप से चालू हो गया है। वहीं बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कुरूद अस्पताल में शुक्रवार को कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल