विधानसभा स्तरीय सम्मान समारोह 23 दिसम्बर को, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का किया जायेगा सम्मान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)गरियाबंद :- शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सोमवार 23 दिसम्बर को विधानसभा स्तरीय महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मान समारोह रखा गया है। जिसमें राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दोपहर 1 बजे से छुरा के सांस्कृतिक भवन में होने वाले सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष छुरा तोकेश्वरी मांझी होंगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा खोमन लाल चन्द्राकर, सभापति, महिला एवं बाल विकास विभाग मधुबाला रात्रे, जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव, लक्ष्मी साहू, चन्द्रशेखर साहू, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत छुरा गौरव मिश्रा,  उपाध्यक्ष, नगर पंचायत छुरा रिंकु सचदेव, सभापति बुन्दा साहू एवं  समस्त जनपद सदस्यगण जनपद पंचायत छुरा समस्त पार्षदगण नगर पंचायत छुरा के रूप में शामिल होंगे।

मैनपुर में दोपहर 12 बजे से

इसी प्रकार 23 दिसम्बर को ही बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक भवन मैनपुर में दोपहर 12 बजे से विधानसभा स्तरीय महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि बिन्द्रानवागढ़ विधायक  जनक ध्रुव होंगे एवं अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, जनपद अध्यक्ष मैनपुर नुरमती मांझी, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, धनमती यादव, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मैनपुर नंदकुमारी राजपुत, सभापति सरस्वती नेताम, निर्भय सिंह, ठाकुर, वरिष्ट नागरिक योगेश शर्मा, दुलार सिन्हा, नंदनी नेताम, सरिता सेन, कुमारी बाई पटेल एवं समस्त जनपद सदस्यगण जनपद पंचायत मैनपुर शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

गोपी ध्रुव बने भाजपा मंडल कोपरा के अध्यक्ष, खिलेश्वर गोस्वामी बने महामंत्री, फटाखे फोड़ कर समर्थकों ने मनाया जश्न

Related Articles

Back to top button