सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया वाजपेयी जी का जन्मदिन: विधायक ने दिलाई सुशासन की शपथ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम:- छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत राजिम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू मुख्य आतिथ्य में शािमल हुए।
कार्यक्रम की शुरूआत भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर विधायक रोहित साहू एवं नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेंद्र सोनकर ने माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने उपस्थित लोगों को सुशासन का शपथ दिलाया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला गरियाबंद के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र राजू सोनकर, जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री लाला साहू, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, सभापति ओमप्रकाश अडिल, सूरज पटेल, पुष्पा गोस्वामी, उत्तम निषाद, भरत यादव, युवा मोर्चा के किशोर साहू, प्रवीण पुष्पकर, रिकेश साहू, महिला मोर्चा के श्रीमती मनीष साहू, अनीता यादव, संजू साहू, शरद पारकर, पूरन यादव, कृष्णा साहू, सरपंच इन्द्रमन साहू, मंसाराम कुर्रे, तुमेश साहू, दिलीप साहू, रामकुमार साहू, तरुण साहू सहित नगर पंचायत राजिम के सीएमओ अशोक सलामे, मालाकार रूपेश खरे, देव पटेल, वेद प्रकाश साहू आदि उपस्थित थे। सुशासन दिवस 25 दिसंबर से 31 जनवरी 31 जनवरी तक मनाया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ
सम्बंधित खबरें भी पढ़े
मुख्यमंत्री साय ने जारी किया 2 साल का बकाया बोनस: किसानों को मिला 3,716 करोड़ रूपए बोनस राशि