पिकनिक मानने के दौरान युवक पर चाकू से हमला, हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गोबरा नवापारा क्षेत्र में नदी किनारे पिकनिक के दौरान पैसे की मांग को लेकर युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को करेलीबड़ी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयोग किए गए चाकू को भी बरामद किया गया है। मामला धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 08 फरवरी 2026 को त्रिभुवन साहू उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बुडेनी, अपने साथियों के साथ पैरी नदी रेत घाट में पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान गांव का ही त्रिलोकी साहू वहां आ पहुंचा। जहाँ त्रिलोकी ने त्रिभुवन से विवाद कर अश्लील गाली-गलौच शुरू कर दिया और मुर्गा और शराब के लिए जबरन पैसों की मांग करने लगा।

जब त्रिभुवन ने पैसे नहीं होने की बात कही, तो आरोपी ने गुस्से में आकर अपने पास रखे चाकू से उसके बाएं कुल्हे में वार कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घायल युवक को उसके साथियों ने तत्काल शासकीय अस्पताल गोबरा नवापारा पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

आरोपी को किया गिरफ्तार

इस घटना की रिपोर्ट 09 फरवरी 2026 को करेलीबड़ी चौकी में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। विवेचना के दौरान प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। चिकित्सकीय जांच में भी धारदार हथियार से चोट लगना प्रमाणित हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी त्रिलोकी साहू 25 वर्ष, पिता शिवनारायण साहू, निवासी ग्राम बुडेनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किए गए चाकू को भी जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 27/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 118(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

संतान न होने पर नवविवाहिता की हत्या, पति व सास गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button