प्रतिबंधित कफ सिरप और गांजा तस्करी करते 4 गिरफ्तार, लगभग 6 लाख का सामान जप्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत आरंग पुलिस और एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से प्रतिबंधित कफ सिरप, गांजा और तस्करी में इस्तेमाल वाहन को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को 3 जनवरी को सूचना मिली थी कि, एक पिकअप वाहन में सवार कुछ व्यक्ति महासमुंद से रायपुर की ओर प्रतिबंधित कफ सिरप और मादक पदार्थ लेकर निकाले हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरंग क्षेत्र के लखौली स्थित पुराने टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें चार लोग सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम डिलेश्वर मेहर (ओडिशा निवासी), लेखू सिन्हा, निखिल सिन्हा और योगेश ध्रुव (रायपुर निवासी) बताया।

6 लाख 38 हजार रुपए का सामान जप्त

वाहन की तलाशी में पुलिस ने 75 नग प्रतिबंधित कफ सिरप (कोडिन फास्फेट) और 1 किलो गांजा बरामद हुए। जिसके बाद टीम ने सभी सामग्री और तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन (क्रमांक CG 04 ND 6040) को जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 6 लाख 38 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ आरंग थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी डिलेश्वर मेहर (19 वर्ष) निवासी बरगढ़, उड़ीसा का रहने वाला है। इसके साथ ही रायपुर के भनपुरी क्षेत्र के निवासी लेखू सिन्हा (22 वर्ष), निखिल सिन्हा (19 वर्ष) और योगेश ध्रुव (25 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

60 रुपये की सब्जी, 500 का नकली नोट! कर्ज में डूबे दंपती ने मिलकर छाप डाले लाखों के नकली नोट, बाजारों में सब्जी विक्रेताओं को बनाया निशाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button