गरियाबंद ब्रेकिंग: नहाने जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला: हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद:- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जंगली भालू ने एक युवक को हमला कर दिया है। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के देवभोग ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार मैनपुर ब्लाक अंतर्गत अमलीपदर से लगे ग्राम पंचायत गुढ़ियारी में भालू ने युवक पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक सुबह नहाने के लिए तालाब जा रहा था। तभी अचानक चार भालू ने युवक हरेंद्र यादव पिता हेमधर यादव (30 वर्ष) के चेहरे पर हमला कर दिया। इस हमले से युवक के नाक, कान एवं गले के पास गंभीर चोट आई है।

हमले के बाद लोगों ने जैसे-तैसे भालू को भगाया। इसके बाद युवक को तुरंत 108 की मदद से अमलीपदर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर नहीं होने की वजह से उन्हें देवभोग रवाना किया। जहां युवक की उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक की हालत काफी गंभीर है।

Related Articles

Back to top button