विधायक रोहित साहू का प्रयास लाया रंग: मिशन वात्सल्य योजना से भाविका के सपनों को लगेंगे पंख

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–  राजिम विधायक रोहित साहू के प्रयासों से मिशन वात्सल्य प्रायोजन योजना के तहत भाविका को प्रतिमाह 4 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। यह सहायता उसे 18 वर्ष की आयु होने तक नियमित रूप से मिलती रहेगी। राजिम शहर के समीप ग्राम पीपरछेड़ी निवासी 9 वर्षीय भाविका की आंखों में जिंदगी का दर्द तो था, लेकिन अब उम्मीद की एक चमक भी है।

भाविका

बताया जाता है कि भाविका का जीवन अब तक काफी कठिनाइयों से भरा रहा है। वर्ष 2018 में उसकी मां का निधन हो गया और पिता गजानंद साहू पिछले 20 वर्षों से 82 प्रतिशत विकलांगता से जूझ रहे हैं। न आय का कोई जरिया, न ही कोई स्थाई मदद। ऐसे में नन्हीं बच्ची भाविका के लिए शिक्षा और सामान्य जीवन का सपना किसी कल्पना से कम नहीं था।

संवेदनशील जनप्रतिनिधि की पहल, रोहित साहू बने मसीहा

इस दर्दनाक स्थिति की जानकारी मिलते ही विधायक रोहित साहू ने इसे गंभीरता से लिया और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर जिला बाल संरक्षण इकाई गरियाबंद की टीम ने तत्काल पीपरछेड़ी गांव जाकर बालिका और उसके परिवार की स्थिति की मौके पर गहनता से जांच की। जांच में पुष्टि हुई कि बालिका की पारिवारिक और आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है। उसके पिता काम करने में पूरी तरह असमर्थ हैं और परिवार पूरी तरह असहाय है। इन तथ्यों के आधार पर मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत स्पॉन्सरशिप स्कीम (प्रवर्तकता कार्यक्रम) के तहत तत्काल कार्रवाई की गई।

वास्तविकता से योजना तक त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन

विभाग ने योजना के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे अंतिम कक्षा की अंकसूची, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (बालिका और अभिभावक), राशन कार्ड, बैंक खाता विवरण, माता का मृत्यु प्रमाण पत्र और स्कूल में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र एकत्रित कर प्रक्रिया को तत्परता से पूरा किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं संकटग्रस्त परिवारों के बच्चों को सतत शिक्षा, पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

परिवार ने जताया आभार

भाविका साहू एवं उनके पिता गजानंद साहू ने राज्य सरकार, विधायक रोहित साहू एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस सहायता से भाविका की पढ़ाई नहीं रुकेगी, बल्कि नए सपनों को पंख लगेंगे। भाविका साहू की यह कहानी न केवल सरकारी योजनाओं की सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह भी बताती है कि जब जनप्रतिनिधि संवेदनशील हो और प्रशासन तत्पर हो, तो सबसे पिछड़ी बस्तियों में रहने वाली बेटी को भी सम्मान और सुरक्षा मिल सकती है।

यह राजनीति नहीं, मानवता की जीत है – विधायक रोहित साहू

राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रत्येक बच्चा हमारे समाज की अमूल्य धरोहर है। यदि हम एक भी व्यक्ति का जीवन बेहतर बना सकें, तो यह राजनीति नहीं, बल्कि मानवता की जीत है। भाविका जैसी बेटियों को सहयोग करना हमारी प्राथमिकता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

सुशासन तिहार : छुरा ब्लाक के ग्राम मड़ेली पहुंचे मुख्यमंत्री, क्षेत्र के लिए की ये बड़ी घोषणाएं

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल