मितानिन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पति निकला हत्या, कुल्हाड़ी से काट दिया था गला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- गुरूवार को बसियाटोली गांव की रहने वाली मितानिन महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा महिला का पति निकला। पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सेवारी के बसियाटोली गांव में घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 4 जनवरी की सुबह राजपुर थाना क्षेत्र के सेवारी के बसियाटोली में स्वास्थ्य विभाग की मितानिन 55 वर्षीया अनिता केरकेट्टा की खून से लथपथ लाश उसके घर मे मिली थी। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमाकांत साहू दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थे और मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

दपंती में होता था विवाद

पुलिस ने महिला के परिजनों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली की मृतका का पति विलियम केरकेट्टा अपनी पत्नी के घर से गायब रहने और शराब का आदि होने से परेशान था। इस वजह से दपंती में इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। बता दें कि महिला की हत्या की खबर पुलिस को खुद उसके पति ने ही दी थी। वहीं पुलिस पूछताछ के दौरान भी महिला का पति बार-बार अपना बयान बदल रहा था। इसके बाद पुलिस को मृत महिला के पति पर शक हुआ और शक के आधार पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

गला काटकर मितानिन की हत्या, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film