साय कैबिनेट को लेकर बड़ा अपडेट: 7 विधायक बनेंगे मंत्री! कल हो सकता है शपथ ग्रहण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- साय कैबिनेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार जल्द ही होगा। मंत्रिमंडल में नए विधायकों के साथ ही पुराने और अनुभवी चेहरे भी होंगे। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को मंत्रिमंडल का संभवतः विस्तार किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार 7 या 8 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

नड्डा और शाह के साथ एक घंटे तक चली बैठक

मुख्यमंत्री साय की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के साथ करीब 1 घंटे तक बैठक हुई है। इस बैठक में साय के अलावा दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे है। इस दौरान किन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, उनके संभावित नामों को लेकर चर्चा होने की जानकारी सामने आ रही है।

आपको बता दें कि कल ही विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। जहां नवनिर्वाचित विधायक विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे। वहीं कहा जा रहा है कि इसके बाद शाम में इंडोर स्टेडियम में कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम को लेकर इंडोर स्टेडियम में तैयारी शुरू हो गई है।

कैबिनेट में इन्हें मिल सकता है मौका

साय कैबिनेट में रेणुका सिंह, ओपी चौधरी, पुन्नूलाल मोहिले, अमर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, डोमन लाल कोर्सेवाडा, दयाल दास बघेल, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, केदार कश्यप को जगह मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण 13 दिसंबर को, 2 डिप्टी सीएम के साथ इन विधायकों को बनाया जाएगा मंत्री?

Related Articles

Back to top button