भाजपा प्रत्याशी इंद्रकुमार साहू पहुंचे नवापारा: कार्यकर्ताओ से कही ये बात ,कांग्रेस पर साधा निशाना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा:- अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी इंद्रकुमार साहू शनिवार को नवापारा पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ श्री साहू का जोशिला स्वागत किया। नगर के सामुदायिक भवन में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी इंद्रकुमार साहू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन के साथ चुनाव में कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मैदान में है। युद्ध स्तर पर हमारी तैयारियां चल रही है। कहा कि हमारी तैयारी देखकर कांग्रेस परेशान है। वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए श्री साहू ने कहा कि हमारी तैयारी देखकर कांग्रेस परेशान है। छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कांग्रेस सरकार अपने किसी भी वादे को पूरा करने में असफल रही है। क्षेत्र में भी विकास कार्य अधूरे हैं।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जोश के साथ कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने इंद्रकुमार साहू पर भरोसा करते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं, केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र के मतदाताओं के बल पर हम इस बार अभनपुर विस में भाजपा की जीत भारी उत्साह के साथ दर्ज कराएंगे।

इस अवसर पर इंद्रकुमार साहू भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ त्रिवेणी संगम बीच स्थिति श्री कुलेश्वनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वहीं नगर के विभिन्न देवालयों में भी पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, अभनपुर अनिल अग्रवाल, परदेशीराम साहू, पार्षद प्रसन्न शर्मा, बॉबी चांवला, मयाराम साहू, दुकालू चक्राधारी, प्रेमलाल साहू, भूपेन्द्र सोनी, मुकुंद मेश्राम, नागेन्द्र वर्मा, सौरभ जैन, संजय साहू, मनीष देवांगन, धीरज साहू, नवल साहू, रूपेन्द्र चंद्राकर, मनीष चौधरी, मुस्ताक सुलड़ा, अनस रिजवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film