भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या: प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शुक्रवार को भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला मोहला मानपुर थाना क्षेत्र के सरखेडा गांव का है।
जानकारी के अनुसार सरखेडा गांव में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिरजू तारम के घर में हथियारों से लैस कुछ अज्ञात लोग पहुंचे और गोली मारकर हत्या कर दी।घटना की जानकारी के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस वारदात में नक्सलियों का हाथ होने की भी आशंका जताई रही है। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।
शुक्रवार को मोहला में ही थी रमन सिंह की सभा
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मोहला में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की सभा थी। रमन सिंह मोहला-मानपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी संजीव शाह की नामांकन रैली में पहुंचे थे। मोहला की सभा में बिरजू भी शामिल थे। वहां से लौटने के बाद सरखेड़ा में देर शाम उनकी हत्या की गई।
Read More News : व्यापम ने परीक्षाओ के लिए जारी की नई तिथि, बदले कई परीक्षा केंद्र
भाजपा नेता को चार गोलियां लगी
बताया जा रहा है कि सरखेड़ी धुर नक्सल इलाका है। भाजपा नेता को चार गोलियां लगी हैं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने बताया कि शाम को मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। गोली मारकर हत्या की गई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलू पर जांच की जा रही है।
बीजेपी ने बताया टारगेट किलिंग
वारदात पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस शासन में भाजपा कार्यकर्ता की टारगेट किलिंग हो रही है। अरुण साव ने बताया कि पहले भी मोहल-मानपुर में ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को मारने-काटने की धमकी दी गई थी।
7 नवंबर को मोहला-मानपुर में वोटिंग
छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगी हुई है। प्रदेश में पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा इसमें मोहला-मानपुर सीट भी शामिल है। वारदात वाले दिन ही यहां नामांकन का भी आखिरी दिन था। प्रदेश में पहले चरण में 20 सीटों पर वोटिंग होनी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq