नवापारा में भाजपा मण्डल प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने लिया संकल्प
कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा का मिला प्रशिक्षण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी नवापारा मण्डल द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन नवापारा नगर के नेहरू गार्डन स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और विचारधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ प्रथम दिवस में भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण की महत्ता, भाजपा के इतिहास एवं उसके विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने की।
इसके बाद आयोजित विभिन्न सत्रों में जिला मंत्री रायपुर ग्रामीण संचित तिवारी, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी अवधेश जैन, औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला तथा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेश साहू ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
सरकार की योजनाओं पर डाला प्रकाश
द्वितीय दिवस के छठवें सत्र में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष परदेशी राम साहू मुख्य वक्ता रहे, जिसकी अध्यक्षता संजय साहू ने की। सातवें सत्र में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला, इस सत्र की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमती साहू ने की।
अंतिम सत्र में रायपुर जिला ग्रामीण प्रभारी सुरेंद्र पाटनी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक शिष्टाचार के विषय में संबोधित किया। साथ ही जिज्ञासा समाधान सत्र में विधायक इंद्र कुमार साहू एवं अशोक गंगवाल ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का उत्तर दिया।

इस प्रशिक्षण वर्ग में परदेशी राम साहू, संजय साहू, भूपेंद्र सोनी, किशोर देवांगन, मुकेश ढीढी, मनीष चौधरी, धीरज साहू, मनीष देवांगन, सौरभ जैन, देवेंद्र सेन, चेतन साहू, अकरम रिजवी, सोहेंद्र साहू, संजीव टिंकू सोनी, रेशमजीत सिंह हुंदल, नत्थूराम साहू, प्रेम साधवानी, मुकुंद मेश्राम, अंकित मेघवानी, सहदेव कंसारी, राजू रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग : भाजपा ने कभी राष्ट्रहित से समझौता नहीं किया- अशोक बजाज











