भाजपा का परिवर्तन यात्रा: भाजपा के दिग्गजों ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, एक सुर मे कहा – बदल के रहिबो

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार दोनों हाथ से जनता को लूटने का काम कर रही हैं - अरुण साव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा:- भाजपा की परिवर्तन यात्रा 10 दिनों के बाद गरियाबंद जिला होते हुए नवापारा शहर पहुंची। यहां नगर वासियों ने भाजपा नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भाजपाईयों ने कहा कि अब नहीं सहिबो, ये दारी कांग्रेस ल बदल के रहिबो। नवापारा मंडी फड़ में आयोजित सभा में भाजपा के सभी नेताओं ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की सरकार बन गई है।

भूपेश सरकार दोनों हाथ से लूटने का काम कर रही है – साव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरूण साव ने कहा कि देश में पहली बार एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव गरीब, किसान, मजदूर के लिए विकास का काम हो रहा है। अरूण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार दोनों हाथ से छत्तीसगढ़ को लूटने का काम कर रही है। गरीब जनता को लूटने का काम कर रही है।

अरूण साव ने कहा कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनने के बाद एक भी प्राइमरी स्कूल, एक भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एक भी नई सड़क, एक भी नया पुल पुलिया नही बनाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो गेड़ी चढ़ रहे, भौरा चला रहे, बासी खाने का दिखावा कर रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को ये सब सिखाने की जरूरत नहीं है, ये सब तो हम पुरखों से करते आ रहे हैं।

अब बदला चुकाने का समय आ गया है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव के पहले गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाई थी कि हमारी सरकार बनते ही बिजली बिल हाफ करेंगे, शराब बंदी करेंगे, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। आज भूपेश सरकार को 5 साल बीतने को है, लेकिन बिजली बिल तो आधा नही हुआ, बिजली का बिल दोगुना और बिजली हाफ हो गई। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि अब बदला चुकाने का समय आ गया है। जब वोट डालने जाओगे तो कमल फूल का बटन दबाना है और बदला चुकाना है।

प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी, तो छत्तीसगढ़ में भी योगी का बुलडोजर चलेगा। छत्तीसगढ़ कानून व्यवस्था का राज, सुशासन का राज, खुशी का राज होगा। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा छत्तीसगढ़ में तरक्की आएगी। छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार से बचाना है और कमल खिलाना है। अभनपुर प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू को जीताना है।

कमल में बटन दबाना है और भाजपा को जीताना है –  मंडाविया

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री मनसुख सिंह मंडाविया ने कहा कि मोदी सरकार वादे नहीं करती, काम करके दिखाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीे कोरोना काल के समय में हर लोगों को मुफ्त वैक्सिन की सुविधा दी। गरीबों को पक्का मकान बना कर दे रही है। आज कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार के कारण छत्तीसगढ़ में 21 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार विकास के कार्य में रोड़ा बनी हुई है। इस रोड़ा को हटाने के लिए कमल में बटन दबाना है और भाजपा को जीताना है।

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगी सरकार – केन्द्रीय मंत्री वर्मा

केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे 2003 में परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। उस समय जैसा उत्साह कार्यकर्ताओ में दिख रहा था आज भी वैसा ही उत्साह कार्यकर्ताओ में दिख रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, जंगल राज चल रहा है। अब इस सरकार को बदलने का समय आ गया है। कार्यकर्ता एकजुट हो कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाए।

भूपेश सरकार ने छीना लोगों का आवास – अन्नपूर्णा देवी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने यहां के आदिवासी भाइयों, गरीब भाई बहनों को लूटा है। यहां की भूपेश सरकार ने लोगों का आवास को छीना है। निश्चित तौर पर इस परिवर्तन यात्रा में सभी वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं और इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को यहां की जनता उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

छत्तीसगढ़ में बेटियां सुरक्षित नहीं – बृजमोहन

पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्टाचारी, अत्याचारी, अन्यायी व माफिया सरकार से जनता त्रस्त है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ की बेटियों से दिनदहाड़े बलात्कार हो रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जब प्रदेश में अपराध न हो, भ्रष्टाचार ना हो। प्रदेश में गोबर घोटाले हो रहे है।रोड डबरा बन गया है । हर चीज मे भूपेश टैक्स लग गया है । कांग्रेस किसानों की जगह कांग्रेसियों का ही गोबर खरीद रही है। इन्हीं सब कारणों से जनता सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद 210 योजनाओ का क्रियान्वयन

रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओ के विकास को लेकर कानून पास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 210 योजना का क्रियान्वयन करके आम आदमी के जीवन में परिवर्तन करने का काम किया है।

गांव-गांव में बिक रही शराब – इंद्र कुमार साहू

कार्यक्रम मे अभनपुर के भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू ने कहा कि मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद लेकर कांग्रेस के कुशासन को खत्म करने भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकाली है। यात्रा को लेकर कार्यकर्ता में उत्साह दिख रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक पर जमकर प्रहर किया। कहा कि अभनपुर क्षेत्र में गांव-गांव अवैध शराब बिक रही है। विकास के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पैसा खर्च करेगी, मैं अपना पसीना खर्च करूंगा। आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा और चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ फेंकेंगे।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख सिंह मडावीया, केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप वर्मा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्रीमति अन्नपूर्णा देवी जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, चंद्रशेखर साहू, रायपुर सांसद सुनील सोनी, परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा, अशोक बजाज, ओपी चौधरी, लक्ष्मी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष टंकराम वर्मा, विजय गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, अनिल अग्रवाल, पारसमणी साहू, नारायण, अनिल जगवानी, नवल साहू ,राजेश साहू, प्रेमलाल साहू , भाजयुमो नेता नागेन्द्र वर्मा, मुकुंद मेश्राम, बॉबी चावला, प्रसन्न शर्मा, मयाराम साहू, चुम्मन कंडरा, मनीष देवांगन, धीरज साहू, अशोक नागवानी, रेशम सिंह हुंदल,भूपेन्द्र सोनी मानिकचौरी सरपंच बुद्धेश्वर साहू, चंद्रिका साहू, टीकमचंद साहू, थानुराम वर्मा, संजय साहू, नेहरू साहू सहित भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

देखिए वीडियो:-

 

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film