GPS के भरोसे जा रही थी कार, अचानक खत्म हुआ पुल और नदी में गिर गई कार, 3 दोस्तों की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जीपीएस सिस्टम के भरोसे सफर करना एक कार सवार को काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, निर्माणाधीन पुल से गुजर रही कार नदी में गिर गई, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार तीन दोस्त रविवार को बरेली से दातागंज जा रहे थे और वे मार्गदर्शन के लिए जीपीएस की मदद ले रहे थे। इस दौरान रामगंगा पुल पर निर्माणाधीन पुल से कार गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद फरीदपुर पुलिस और दातागंज बदायूं की पुलिस मौके पर पहुंची।

GPS के भरोसे जा रही थी कार

पुलिस के अनुसार पुल से कार के नीचे गिरने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग जीपीएस के भरोसे जा रहे थे। पुल पर ज़ब गाड़ी जा रही थी तो अचानक से आधे रास्ते मे पुल ख़त्म हो गया। जिससे कार कई फीट नीचे नदी में गिर गई।

मामले में परिजनों ने विभागीय अधिकारियों को भी दोषी ठहराया है। परिजनों का मानना है कि पुल को अधूरा छोड़ दिया गया था और कोई बैरिकेड्स भी नहीं लगाया गया था। इसी दौरान कार अधूरे पुल पर चढ़ गई और यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग : दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल