राजिम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, महेश यादव 3965 वोटों से जीते, पार्षदों में 10 भाजपा, 3 कांग्रेस और 2 वार्डों में निर्दलीय का कब्जा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के महेश यादव चुनाव जीत गए है। राजिम में भाजपा के महेश यादव को 6042 वोट, कांग्रेस के पवन सोनकर को 2077 वोट, निर्दलीय राघोबा महाड़िक को 922 वोट, निर्दलीय पुष्पा गोस्वामी को 179, निर्दलीय देवराज सिंह ठाकुर को 53, निर्दलीय राजा ठाकुर को 47 और नोटा में 64 वोट पड़े। इस प्रकार भाजपा के महेश यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदि पवन सोनकर को 3965 वोटों से पराजित कर दिया।

इसी प्रकार 15 वार्डों में 10 भाजपा, 3 कांग्रेस और 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद करीब 9.30 बजे से ईवीएम के वोट गिने गए। वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर (भाजपा), 2 से तुषार कदम (निर्दलीय), 3 से श्रीमती जानकी पटेल (भाजपा), 4 से नरोत्तम जुगु ठाकुर (कांग्रेस), 5 से भारत लाल यादव (भाजपा), 6 से अंजली निषाद (भाजपा), 7 से बलराम बल्लू यादव (निर्दलीय), 8 से आकाश सिंह राजपूत (भाजपा), 9 से सुरेश कुमार पटेल (भाजपा), 10 से टंकेश्वर सोनकर (भाजपा), 11 से अजय पटेल (भाजपा), 12 से श्रीमती सुमित्रा निराला (कांग्रेस), 13 से मंशा कुर्रे (भाजपा), 14 से कुलेश्वर साहू (भाजपा) और वार्ड क्र. 15 से श्रीमती रेखा कुलेश्वर साहू (कांग्रेस) से विजयी हुए।

जानिए गरियाबंद जिले के निकाय चुनाव परिणाम

गरियाबंद जिले के 6 निकायों में चार सीटों पर भाजपा, तो दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। गरियाबंद के नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रिखीराम यादव 164 वोट से विजय प्राप्त की। यहां 15 वार्डों में भाजपा के 9, कांग्रेस के 4 और निर्दलीय के 2 सीटों पर जीत हासिल की।

इसी तरह नगर पंचायत फिंगेश्वर में कांग्रेस से धनराज सूर्यवंशी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। यहां भाजपा के 5, कांग्रेस के 3 और 7 पार्षद प्रत्याशी निर्दलीय जीत दर्ज की है। नगर पंचायत छुरा में भाजपा की लोकेश्वरी निषाद अध्यक्ष चुनी गई। यहां भाजपा से 6 और कांग्रेस से 9 पार्षदों की जीत हुई है। देवभोग नगर पंचायत में कांग्रेस से राजेश तिवारी ने जीत हासिल की। वहीं कोपरा नगर पंचायत में भाजपा से रुपनारायण साहू विजयी हुए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

20 साल बाद नवापारा पालिका की सत्ता BJP के हाथों में : भाजपा और कांग्रेस के 9-9 पार्षद, 3 पर निर्दलीय का कब्जा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film